बिहार में नक्सलियों का तांडव जारी, फिर उड़ाई पटरी

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब दो बजे बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा और अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच महरना हॉल्ट के नजदीक पटरी पर विस्फोट किया गया। पुलिस का गश्ती दल कुछ ही समय पहले वहां से गुजरा था।
गश्त कर रही पुलिस पर भी हमला
राजकीय रेल पुलिस, जमालपुर के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने सोमवार को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के नक्सलियों की योजना गश्त कर रहे पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने की रही होगी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में अप रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंची। इसे दो घंटे के अंदर ठीक कर लिया गया। इस रेलखंड पर रेलगाड़ियों का आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। नक्सलियों ने शनिवार रात दानापुर रेल मंडल के झाझा-नरगंजों रेलवे स्टेशनों के बीच भी पटरी उड़ाई थी। नक्सलियों ने सात फरवरी से बिहार समेत चार राज्यों में 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications