चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "चण्डीगढ़ सहित पंजाब के अधिकत्तर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और भटिंडा जैसे शहरों में जमकर बरसात हुई। इसकी वजह से इन क्षेत्रों में फिर से सर्दी लौट आई।"
उन्होंने बताया, "इन क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम की मौजूदा स्थिति बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश होगी।"
चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। शहर में रविवार से 2.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना और पटियाला शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.2 और 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से छह डिग्री अधिक है।
वहीं हिसार और करनाल में तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications