मिस्र के कई विपक्षी नेता गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से समूह के नेताओं और पुलिस ने बताया कि मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी पर प्रतिबंध है लेकि न वर्ष 2005 में हुए संसदीय चुनाव में समूह के सदस्यों ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर पांच सीटें जीती थी। इस तरह यह समूह एसेम्बली में सबसे बड़े विपक्षी दल के रूप में उभरा।
पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के गिरफ्तार किए गए लोगों में समूह के सर्वोच्च नेता मोहम्मद एज्जात, समूह के कार्यकारणी के सदस्य एसाम अल अरियन और अब्देल रहमान अलबेर शामिल हैं।
प्रतिबंधित समूह ने एक वेबसाइट के हवाले से बताया कि पुलिस ने समूह के कार्यकारणी के एक अन्य नेता मोही हामिद के घर पर भी छापा मारा लेकिन उस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications