उड़ीसा में मंदिर विवाद में 8 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि राजधानी से 60 किलोमीटर दूर जाजपुर जिले के अनंत गोपाल मंदिर परिसर में दो पुजारियों के समूह के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 35 लोग घायल हो गए। इसमें से अधिकतर श्रद्धालु हैं।
अधिकारों को लेकर मुख्य पुजारी और उसके अन्य दो भाइयों के बीच हुए टकराव की वजह से मंदिर की एक लाख से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
पुलिस अधिकारी पी.के. माझी ने आईएएनएस को बताया, 'दोनों समूहों के आठ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत में आज (सोमवार ) को पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications