हिमाचल में बर्फबारी से सड़क यातायात प्रभावित
सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "भारी बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सड़क यातायात प्रभावित हुआ। रात के समय इस मार्ग पर बसों की आवाजाही नहीं हुई।"
उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले की ओर जाने वाले यातायात को अस्थाई रूप से बसंतपुर की तरफ से निकाला गया।
चंबा जिले के पांगी में भारी बर्फबारी होने की वजह से रविवार से ही देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कटा हुआ है।
पांगी के आवासीय आयुक्त गोपाल शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "भारी बर्फबारी की वजह से पांगी जाने वाले सभी सड़क संपर्क टूट गए हैं।"
शिमला में मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, " केयलांग और उदयपुर (दोनों लाहौल और स्पीति जिले में) में ढ़ाई फीट तक बर्फबारी हुई। जबकि कुल्लू जिले के रोहतांग में चार फीट से अधिक बर्फबारी देखी गई।"
राज्य के निचले इलाकों शिमला में (16.4 मीलीमीटर), सोलन (15 मीलीमीटर), सुंदरगढ़ (19.2 मीलीमीटर), भंतर (52 मीलीमीटर), कलपा (32 मीलीमीटर) और धर्मशाला (20 मीलीमीटर) में सामान्य भारी बर्फबारी हुई।
लाहौल और स्पीति के केयलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि किन्नौर जिले के कालपा में तापमान शून्य से चार डिग्री तथा कुल्लू जिले के भंतर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को यहां का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications