ईरान सालभर के भीतर बनाएगा 10 परमाणु संवर्धन स्थल
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से ईरानी परमाणु संगठन के प्रमुख अली अकबर सलेही ने सोमवार को बताया कि परमाणु केंद्र का निर्माण कार्य सालभर के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसका निर्माण 21 मार्च से शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि ईरान की सरकार ने पिछले वर्ष ही 10 नए परमाणु संवर्धन स्थलों की जरूरत बताई थी लेकिन अभी तक पांच स्थलों का ही चुनाव हो पाया है।
सलेही ने रविवार को कहा कि यह काम राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के आदेश पर किया जा रहा है। ईरान ने 20 फीसदी से ज्यादा यूरेनियम संवर्धन शुरू करने के अपने कार्यक्रम की जानकारी से सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अवगत करा दिया है।
उन्होंने बताया कि मध्य ईरान में स्थित नतांज संवर्धन संयंत्र में आईएईए की मौजूदगी में मंगलवार से संवर्धन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications