नीतीश ने दलाई लामा को दिया पटना आने का न्योता (फोटो सहित)
दलाई लामा के कार्यालय के संयुक्त सचिव तेनजिन टकल्हा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह दलाई लामा से मुलाकात की और उन्हें 27 मई को पटना में बन रहे बुद्ध स्मारक पार्क का उद्घाटन करने का न्योता दिया।"
उन्होंने कहा कि दलाई लामा का अमेरिका दौरा मई महीने के अंतिम सप्ताह में खत्म होना प्रस्तावित है लेकिन अब चूंकि बिहार के मुख्यमंत्री ने उन्हें आमंत्रित किया है तो उनके अमेरिकी दौरे को छोटा किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "अब हम उनके कार्यक्रमों का पुनर्निधारित कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि 125 करोड़ रुपये की लागत से पटना में बुद्ध स्मारक पार्क और ध्यान केंद्र बनाया जा रहा है।
दलाई लामा से भेंट के बाद कुमार ने पत्रकारों से कहा, "मेरा यह दौरा गैर राजनीतिक है। मैं दलाई लामा को आमंत्रित करने के लिए यहां आया हूं और उन्होंने मेरा आमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications