बिहार के गांव में जलाए गए नरेगा रोजगार कार्ड फिर बनेंगे
वैशाली के जिलाधिकारी मिनहाज आलम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "पिछले शुक्रवार को चण्डी गांव में 100 दिन रोजगार नहीं मिलने से नाराज रोजगार कार्ड धारकों ने अपने-अपने कार्ड जला दिए थे। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"
उन्होंने बताया कि उन कार्ड धारकों के नए कार्ड भी बनवाए जाएंगे जिन्होंने अपने कार्ड जला दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को चण्डी गांव के लगभाग चार दर्जन रोजगार कार्ड धारकों ने अपने-अपने कार्ड जला दिए थे। ग्रामीणों का कहना है कि जब 100 दिन का रोजगार मिलता ही नहीं है तो फिर इस कार्ड की क्या आवश्यकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष में यहां 100 दिन के बदले लोगों को मुश्किल से 20 से 30 दिन का रोजगार ही दिया गया है।
पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बिहार दौरे के दौरान राज्य सरकार पर नरेगा के तहत ठीक से कार्य नहीं करने का आरेाप भी लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications