शिव सेना और मनसे पर प्रतिबंध लगना चाहिए : पासवान

पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि शिव सेना और मनसे दोनों विघटनकारी तत्वों का दल है तथा दोनों दलों पर सख्त कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों दलों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ने न सिर्फ शिव सेना की चुनौती को स्वीकार किया बल्कि ठाकरे बंधुओं की मांद में गए और उनका चेहरा बेनकाब कर आए। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस की हितैषी बनने जैसे प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि हर अच्छी चीज का समर्थन होना चाहिए।

पासवान ने बिहार में समय से पूर्व विधानसभा चुनाव होने जैसे प्रश्नों पर कहा कि बिहार में चुनाव जैसे मुद्दे पर कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि दोनों सत्ताधारी दलों में अंर्तकलह आरंभ है और कुछ भी कभी भी संभव है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास के नाम पर आंकड़ों की बाजीगरी करने का भी आरोप लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+