उत्तर प्रदेश में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार
जिले के नई मंडी थाना प्रभारी आर. पी. दूबे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) से मिली जानकारी के आधार पर रविवार देर रात पुलिस ने बागो इलाके में दबिश देकर सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी बांग्लादेश के फैनी कटगांव और साईगुई जिलों के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सातों बांग्लादेशियों को भारत में नौकरी का झ्झांसा देकर लाया गया था और इसकी एवज में उनसे पैसे लिए गए थे।"
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी मुजफ्फरनगर के अलग-अलग इलाकों में छुपे हुए हैं।
दूबे ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि ये आपराधिक पृष्ठभूमि से तो नहीं जुड़े हैं। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications