चीन की 'सबसे बड़ी हैकिंग वेबसाइट' बंद, 3 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए ने चीन के समाचार पत्र 'चाइना डेली' के माध्यम से खबर दी है कि केंद्रीय प्रांत हुबेई की पुलिस ने 170,000 निशुल्क सदस्यों वाली विशेषज्ञ हैकिंग वेबसाइट 'ब्लैक हॉक सेफ्टी नेट' को बंद कर दिया है।
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जो इस वेबसाइट के मालिक बताए जा रहे हैं। वेबसाइन ने 12,000 विशिष्ठ सदस्यों से अब तक 70 लाख युआन (10 लाख डॉलर) एकत्रित किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications