पंजाब में शिक्षिका ने आत्मदाह किया
लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल के चिकित्सिकों ने बताया कि फरीदकोट की रहने वाली किरण जीत कौर की गंभीर रूप से झुलसने की वजह से सोमवार को मौत हो गई।
कौर ने रविवार शाम आत्मदाह कर लिया था। इस घटना में उनके शरीर का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया था। उसे यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में कौर को 80 किलोमीटर दूर लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया।
कौर की मौत की खबर आने के बाद सोमवार को यहां बहुत से अध्यापक इकट्ठा हो गए जिससे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके।
कौर शिक्षा गारंटी योजना (ईजीएस) को लेकर प्रदर्शन कर रहीं चार महिला अध्यापकों में शामिल थीं। अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए वह सरकारी अस्पताल परिसर में मौजूद पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं।
ईजीएस शिक्षक सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा आठ तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षक 70 ईजीएस शिक्षकों के लिए प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण (ईटीटी) कार्यक्रम में दाखिला चाहते थे और साथ ही अपनी सेवाएं नियमित किए जाने की मांग कर रहे थे।
हजारों शिक्षक पानी की टंकी के नीचे चल रहे प्रदर्शन में शामिल थे जबकि टंकी के ऊपर चढ़ीं कौर ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद वातावरण में अव्यवस्था फैल गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी शिक्षिका की जान नहीं बचा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications