शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 20 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 19.96 अंकों (0.13 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,935.61 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16061.41 के ऊपरी और 15651.99 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 3.15 अंकों (0.07 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,760.40 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 4799.05 के ऊपरी और 4675.40 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.57 अंकों (0.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,430.36 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 6.73 अंकों (0.08 प्रतिशत)की गिरावट के साथ 8,191.20 पर बंद हुआ।
बीएसई के पूंजीगत वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56 फीसदी की तेजी आई जबकि धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.38 फीसदी की गिरावट आई। कुल 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी जबकि स्वास्थ्य, ऑटो और धातु सेक्टर में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications