छत्तीसगढ़ ने पुलिस संसाधनों के लिए केंद्र से सहायता मांगी
गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से कहा है कि पुलिस संसाधनों को मजबूत बनाने के लिए राज्य की योजना को केंद्र से समर्थन मिलना जरूरी है और उसे 815 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता है।" अधिकारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही केंद्र सरकार को इस संदर्भ में सारे विवरण भेज दिए हैं।
छत्तीसगढ़ का गठन नवंबर, 2000 में हुआ था। वित्तीय वर्ष 2000-01 में राज्य के बजट में पुलिस विभाग के लिए वार्षिक बजट 248 करोड़ रूपये आवंटित किया गया था जबकि वित्तीय वर्ष 2009-10 के वार्षिक बजट में 923 करोड़ रुपये रखा गया था।
छत्तीसगढ़ की पुलिस क्षमता में भी 100 फीसदी का इजाफा किया गया। वर्ष 2000 में जहां 22,952 पुलिसकर्मी थे वहीं अब 48,656 पुलिसकर्मी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications