हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा, "जवाहर सुरंग क्षेत्र में ताजा बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन के चलते सोमवार को भी राजमार्ग पर वाहनों का यातायात बंद रहेगा।"
ऊधमपुर और बनिहाल शहरों के बीच राजमार्ग पर फंसे यात्रियों और माल को ले जाने वाले सभी 500 वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया गया है।
यह राजमार्ग घाटी को बाकी देश से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है और घाटी में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति इसी सड़क से होकर पहुंचती है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा, "सोमवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस था। करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।"
स्थानीय मौसम विज्ञान कार्यालय ने मंगलवार को मौसम में सुधार होने का अनुमान व्यक्त किया है।
लोटस ने कहा कि मंगलवार से मौसम में सुधार का अनुमान है यद्यपि घाटी के कई इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications