हमले में घायल प्रमुख वकील ने अस्पताल में दम तोड़ा
हरियाणा के माणेसर में संपत्ति विवाद की वजह से नसीम पर गत 24 जनवरी को दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके में शर्मा और उनके साथियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया था।
नसीम के सिर में गंभीर चोट आई थीं और उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शर्मा को 29 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि नसीम जेसिका लाल हत्याकांड और प्रियदर्शनी मट्ट बलात्कार एवं हत्या जैसे मामलों में बचाव पक्ष के वकील रहे थे।
नसीम की मौत की खबर मिलते ही दिल्ली की निचली अदालतों के सभी वकीलों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications