गुवाहाटी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 5 गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में नियमित जांच के दौरान एक निजी वाहन से ये विस्फोटक बरामद किए गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "विस्फोटकों को वाहन के भीतर बहुत सलीके से छुपाकर रखा गया था। इन्हें जूट के बंडलों में छुपाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि ये विस्फोटक मेघालय से लाए जा रहे थे। अभी हालांकि साफ-साफ कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस मामले में जांच चल रही है।"
बरामद किए गए विस्फोटकों में 500 डेटोनेटर, 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 103 जिलेटिन की छड़ें, 30 मीटर से अधिक तार और पिन के कुछ पैकेट शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि वाहन में बैठे पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के माध्यम से उनके गिरोह के सरगना के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस का मानना है कि विस्फोटक किसी आतंकवादी संगठन द्वारा किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने के इरादे से गुवाहाटी लाए जा रहे थे। बकौल अधिकारी, "हम इसमें किसी आतंकवादी संगठन के शामिल होने की संभावना को दरकिनार नहीं कर सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications