ईरान ने 2 नई मिसाइलों का उत्पादन शुरू किया
ईरान के रक्षामंत्री अहमद वहीदी ने मिसाइल उत्पादन उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि तूफान-5 एक उन्नतशील किस्म की एंटी-आर्मर मिसाइल है।
समाचार एजेंसी मेहर ने रक्षामंत्री के हवाले से खबर दी है कि इस तरह की मिसाइल बख्तरबंद गाड़ियों, सुरक्षाकर्मियों के निजी विमानों और टैंको को नष्ट कर सकती है।
काएम मिसाइल एक तरह की हल्की गाइडेड मिसाइल है जो कम गति और कम ऊंचाई पर उड़ते हुए अपने लक्ष्य पर निशाना साध सकती हैं विशेषतौर से लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को ध्वस्त कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications