मंहगाई के लिए राज्य दोषी नहीं : नवीन पटनायक

पढ़ें : दुख भरे दिन बीते रे भैय्या...कीमतें होंगी कम
गैर कांग्रेसी राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी का दोष राज्यों पर थोपना दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल के मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने कहा कि चावल, गेंहू और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में केंद्र सरकार के सुधार नहीं करने के कारण महंगाई बढ़ रही है। गौरतलब है कि पूरे देश में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं और मंहगाई कम करने में केंद्र सरकार नाकाम रही है।












Click it and Unblock the Notifications