कारों की वापसी के लिए टोयोटा अध्यक्ष ने माफी मांगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टोयोटा के संस्थापक के पौत्र अकियो टोयोडा ने शुक्रवार रात जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्राहकों का भरोसा फिर जीतने के प्रयास के तहत कंपनी एक गुणवत्ता नियंत्रण समिति का गठन करेगी।
अनियंत्रित एक्सीलरेटरों के लिए टोयाटा के करीब 80 लाख कारों को वापस ले रही है और इसी हफ्ते जापान सरकार ने टोयोटा की नई हाइब्रिड कारों में ब्रेक फेल होने की खबरों की जांच का आदेश दिया है।
टोयाडा ने कहा कि कंपनी अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कार में ब्रेक से जुड़ी समस्याओं पर प्रतिक्रिया के बारे में विचार कर रही है।
नागोया जापान में संवाददाता सम्मेलन में टोयोडा ने कारों में हुई गड़बड़ी के लिए क्षमा मांगी। इसका सीधा प्रसारण पूरे जापान में किया गया। उन्होंने टोयोटा कार के सुरक्षित होने का भरोसा भी दिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications