बिहार में नक्सलियों ने 7 वाहन फूंके
पुलिस के अनुसार सिही गांव के सरकारी उच्च विद्यालय के समीप नक्सलियों ने धावा बोलकर एक निजी कंपनी के सात वाहनों को आग लगा दी। उक्त कंपनी पाली से मसौढ़ी तक सड़क निर्माण करवा रही है।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि इस घटना के पीछे जबरन पैसे वसूली का मामला है। पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) छत्रनिल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में तीन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि चार वाहनों को मामूली क्षति हुई है। जलाये गए वाहनों में तीन जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल शामिल है।
सिंह ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दुल्हिन बाजार थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications