मायावती ने प्रधानमंत्री की बैठक का बहिष्कार किया
लखनऊ, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मूल्य वृद्धि पर चर्चा के लिए बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक का बहिष्कार कर दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वित्त मंत्री लालजी वर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने मायावती की ओर से उनका बयान पढ़ कर सुनाया।
अपनी सरकार को क्लीन चिट देते हुए मायावती ने जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
मायावती ने बैठक के बहिष्कार के बारे में 14 जनवरी को ही अपना इरादा जाहिर कर दिया था।
मायावती ने 14 जनवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "मैं प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में तब तक हिस्सा नहीं लूंगी, जब तक कि वह अपने मंत्रिमंडल से खाद्य एवं कृषि मंत्री शरद पवार को हटा नहीं देते। पवार की नीति ही व्यापक तौर पर महंगाई के लिए जिम्मेदार है।"
बैठक के दौरान पढ़े गए इस बयान में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बातें लिखी गई हैं।
बयान में कहा गया है, "हम हमेशा से मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। लेकिन केंद्र की ओर से अपेक्षित सहयोग कभी नहीं मिल रहा है।"
बयान में कहा गया है, "उदाहरण के तौर पर, हमारी सरकार ने गóो की पेराई समाप्त होने तक कच्ची चीनी के आयात पर प्रतिबंध लगा दी है, जो कि केंद्र सरकार के लगातार चीनी आयात करने की नीति के बिल्कुल विपरीत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications