हैदराबाद में इमारत ढहने से मृतकों की संख्या 14 हुई (लीड-1)
शहर के भीड़भाड़ वाले नारायणगुड़ा इलाके के सिटी सेंटर में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे चार मंजिली एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी। शनिवार तड़के मलबे से दो शव और दोपहर में एक शव मिले, जिससे मृतकों की संख्या 14 हो गई।
हैदराबाद के जिलाधिकारी नवीन मित्तल ने कहा कि मृतकों में दो वर्षीय बच्चा और चार महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए सभी लोग मेडक और महबूबनगर जिले के थे।
मित्तल ने कहा कि इस इमारत का निर्माण नगरपालिका प्रशासन की अनुमति के बगैर कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निर्माणाधीन इमारत से लगे एक निजी स्कूल के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 200,000 रुपये देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications