हरियाणा में शुरू होगी सार्वजनिक लेखा प्रणाली
चण्डीगढ़, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावकारी तरीके से लागू करने के लिए सार्वजनिक लेखा प्रणाली शुरू की जाएगी।
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक स्थान पर उपभोक्ता वस्तुओं की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। लेकिन, सार्वजनिक लेखा प्रणाली के तहत उपभोक्ता यह भी देख सकते हैं कि वस्तुएं सही दर पर मिल रही हैं अथवा नहीं।"
उन्होंने कहा, "यह प्रणाली आवश्यक है क्योंकि चीनी का पूरा आवंटन प्राप्त नहीं किया जा रहा था। इस तरह के हालात में उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि जो वस्तु वे नहीं ले रहे हैं तो उसका भी रिकार्ड में उल्लेख हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications