पंजाब में कोकीन के साथ 2 नाईजीरियाई गिरफ्तार
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इनकी पहचान मनी अलेक्जेंडर उर्फ बेन डेनियल एलेक्स और नदीदी इवान्स पेटर के तौर पर की गई है।
चण्डीगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित मोहाली में राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइक्ट्रोपिक पदार्थो की तस्करी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।
राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने बताया, "हमने एक घर पर छापा मार कर इन्हें गिरफ्तार किया। दोनों नाईजीरियाई पिछले कई महीनों से वहां किरायेदार के तौर रह रहे थे।"
अधिकारी बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि पिछले महीने एक कुरियर कंपनी के द्वारा वर्जित पदार्थ का पार्सल इटली से भारत पहुंचा है।
उन्होंने ने बताया कि उनके घर से एक पार्सल बरामद किया गया जिसमें 212 ग्राम हेरोइन थी।
अधिकारी ने कहा, "नाईजीरियाई युवक इसे कोरियर के जरिये विदेश भेजने की फिराक में थे। हमने पार्सल भेजने वाले के पते की पहचान कर ली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications