सेंसेक्स में 125 और निफ्टी में 39 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र में तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 124.72 और निफ्टी 38.60 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 124.72 अंकों (0.79 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,915.65 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 38.60 अंकों (0.82 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,757.25 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 88.56 अंकों (1.40 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,435.93 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 124.01 अंकों (1.54 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,197.93 पर बंद हुआ।
इस सत्र का आयोजन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की उन्नत की गई प्रणाली के परीक्षण के लिए किया गया है। बाजार में दोपहर 11 बजे से 12.30 बजे तक कारोबार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications