शिवसेना की चेतावनी दरकिनार कर मुंबई पहुंचे राहुल गांधी
एक ओर जहां शिवसेना के कार्यकर्ता मुंबई में राहुल के कहीं भी जाने पर उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारी में हैं, वहीं मुंबई पुलिस ने राहुल की इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान किसी भी किस्म की गड़बड़ी रोकने के लिए कुछ शिवसैनिकों को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए लोगों में सेना के कुछ जिला प्रमुख, कुछ शाखा प्रमुख और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति (एमआरसीसी)के अनुसार सुबह करीब 11बजे राहुल जुहू के भाईदास ऑडिटोरियम में विभिन्न शहरों के छात्रों को संबोधित करेंगे। एक कार्यकर्ता ने बताया, "कुछ चुनिंदा छात्रों के समूह से अलग से विचार-विमर्श करने से पहले राहुल उन्हें संबोधित करेंगे।"
दोपहर को राहुल घाटकोपर जाएंगे जहां रमाबाई अंबेडकर नगर झुग्गी बस्ती है। वह वहां भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों बैठके राहुल की समाज के विभिन्न तबकों के युवाओं और छात्रों से मिलने की इच्छा को ध्यान में रखकर आयोजित की गई हैं।
मुंबई पुलिस ने उनकी यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications