रुचिका के स्कूल का सीबीएसई का नोटिस मिलने से इंकार
चण्डीगढ़-शिमला धर्मक्षेत्र के प्रवक्ता फादर थॉमस अंचानिकल ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "अभी तक हमें सीबीएसई की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। मैंने स्कूल की प्रधानाचार्य से बीतचीत की। उन्होंने नोटिस मिलने से इंकार किया। मैंने केवल समाचार पत्रों में ऐसी खबरें पढ़ी। मुझे यह नहीं पता कि मीडिया को ऐसी रिपोर्ट कहां से मिली।"
दिल्ली स्थित सीबीएसई कार्यालय ने गुरुवार को स्कूल को नोटिस भेजा था, जिसमें पूछा गया था कि रुचिका को स्कूल से निष्काषित किए जाने के मामले में आखिर उसकी संबद्धता रद्द क्यों नहीं कर दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि रुचिका को सितंबर 1990 में स्कूल से निकाल दिया गया था। इससे एक माह पूर्व हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस.राठौड़ ने रुचिका के साथ दुर्व्यव्यवहार किया था।
नोटिस के संबंध में थॉमस ने कहा, "हमें जब नोटिस मिलेगा तो उसका उपयुक्त जवाब दिया जाएगा लेकिन अभी मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications