बर्ड-फ्लू की चपेट में आया नेपाल

Bird Flu
काठमांडू|नेपाल के पश्चिमी जिले पोखरा में बर्ड-फ्लू फैलने की खबर सामने आते ही अधिकारियों ने इसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। नेपाल के कृषि और सहकारिता मंत्रालय के एक अधिकारी हरी दहल के हवाले से खबर दी है कि नेपाल के पश्चिमी जिले पोखरा में स्थित एक मुर्गी फार्म के छह नमूनों में एच5 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।

दहल ने बुधवार को कहा कि नेपाल में इन नमूनों में बर्ड-फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद इसकी पुष्टि के लिए लंदन स्थित वेब्रिज प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनवरी में घोरीपाटन में स्थित एक फार्म में 100 मुर्गीयों और 38 बत्तखों के मरने के बाद नमूनों को परीक्षण के लिए इक्कठा किया गया था।

सरकार ने इस बीमारी को फैलने से रोकने को लेकर हर संभव कदम उठाने के लिए कृषि और सहकारिता मंत्री मृगेंद्र कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। 2बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) को भेजने का फैसला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+