अमर का निष्कासन मुलायम की मजबूरी: जया बच्चन

उन्होंने ने टीवी चैनल एनडीटीवी को दिए गए साक्षात्कार में कहा, "मैं नहीं समझती कि अमर सिंह को पार्टी से निकाले जाने के निर्णय से मुलायम सिंहजी का कुछ लेना-देना रहा है। मैं समझती हूं कि उन्हें ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया।"
कतांत्रिक विचार रखते हैं मुलायम
जया बच्चने ने आगे कहा कि, "मुलायम सिंहजी के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा स्पष्ट रहा है, क्योंकि उन्होंने पार्टी सदस्यों को अपने मन की बात बोलने की हमेशा आजादी है। वह अपने विचार को लेकर लोकतांत्रिक रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं सोचती हूं कि अमर सिंह जिस शोरशराबे के बारे में बात करते रहे थे वह सही था। हमें अपने सोचने के तरीके को आधुनिक बनाना है। हमें विकसित होना है और अमर सिंह पार्टी में यही व्यवस्था लाना चाहते थे। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"
गौरतलब है कि अमर सिंह के निष्कासन के वक्त जब जया बच्चन ने अपनी बात रखी थी, तो तमाम सपा नेताओं ने उनका विरोध किया था। उस दौरान जया बच्चन ने यह तक कह दिया था कि यदि वो गलत हों तो उनका भी निष्कासन कर दें।












Click it and Unblock the Notifications