'लोकसभा की सदस्य बनी रहेंगी जयाप्रदा'

मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित पीठासीन अधिकारियों और विधानसभा के सचिवों के सम्मेलन के उदघाटन समारोह में हिस्सा लेने आईं मीरा कुमार ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। इससे यह साफ हो गया है कि जयाप्रदा भी किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से जुड़ सकती हैं।
चुप रहने से हल होगा मुंबई का मुद्दा
मराठी मानुष के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश के सभी नागरिकों को देश में कही भी रहने का पूरा अधिकार है, पूरी स्वतंत्रता है और जितने भी नागरिक है वे सभी देश भक्त हैं।
जब उनसे पूछा गया कि मराठी और गैरमराठी के मुददे का अंत अखिर कब होगा तो उन्होंने कहा कि जिस दिन हम सब इस पर बोलना बंद कर देंगे उसी दिन विवाद का अंत हो जाएगा, जितना इस पर बोलेंगे उतना यह विवाद बढ़ेगा।
महंगाई पर जताई चिंता
महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर तो वह भी बहुत चिंतित हैं, इस पर सदन (लोकसभा) में भी बात उठी थी और चर्चा भी कराई गई थी। महंगाई सभी को छू रही है और खास कर आम व्यक्ति को जो गरीबी की रेखा से नीचे के हैं, वे इससे बहुत ज्यादा त्रस्त हैं।
अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम जनप्रतिनिधियों को जनभावनाओं का ख्याल रखकर काम करना चाहिए। उन्हें विभिन्न संस्थाओं में निर्वाचित होकर पहुंचने वाले प्रतिनिधियों को सलाह दी कि वे सदन का समय अनावश्यक अवरोध में खराब न करें। ऐसा करने से जनता के बीच उनकी छवि अच्छी नहीं बनती है।












Click it and Unblock the Notifications