महंगाई की मार: खाद्य वस्तुओं के दाम और बढ़े

देश की वार्षिक खाद्यान्न मुद्रास्फीति की दर 23 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बढ़कर 17.56 फीसदी हो गई, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान यह दर 17.4 फीसदी थी।
आसमान छू रहे आलू, दालों के दाम
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 52 सप्ताह पूर्व की तुलना में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान कुछ जरूरी वस्तुओं के दाम में तेजी बनी रही। सब्जियों की कीमतों में 13.02 फीसदी, फलों की कीमतों में 6.54 फीसदी की वृद्धि हुई। प्याज की कीमतों में हालांकि 10.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी सीमित आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 14.56 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ईंधन सूचकांक में 5.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। सब्जियों में आलू के दामों में सबसे ज्यादा तेजी आयी है। वहीं दूध, गेहूं, अन्य सब्जियां, अनाज, आदि सभी के दामों में वृद्धि दर्ज हुई है।
महंगाई को रोकने के लिए उपाए ढूंढ़ने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह छह फरवरी को मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता करेंगे। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में कितनी सफल हो पाती है।
पिछले 52 सप्ताह की तुलना में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी निम्न है-
आलू : 44.91 फीसदी
दाल : 44.43 फीसदी
अनाज : 13.37 फीसदी
चावल : 10.96 फीसदी
दूध : 13.95 फीसदी
गेहूं : 15.96 फीसदी
सब्जी : 13.02 फीसदी
फल : 6.54 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications