आस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी चालक गिरफ्तार (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'एएपी' के अनुसार, सेंट किल्डा की एक्लैंड स्ट्रीट में 25 साल के एक यात्री की बुधवार रात करीब 10 बजे टैक्सी चालक से किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद चालक ने यात्री की डंडे जमकर पिटाई कर दी।
एक प्रत्यक्षदर्शी करेन ने 'फायरफैक्स रेडियो' को बताया कि यात्री वहां से जाने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच चालक ने अपनी कैब से डंडा निकाला और उसे पीटना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद भारतीय मूल के कई अन्य ट्रैक्सी चालक भी वहां आ गए।
इस मामले में 32 साल के टैक्सी चालक को जानबूझकर चोट पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications