भारतीय शेयर बाजार शनिवार को करेंगे 90 मिनट का कारोबार
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)में शनिवार को 90 मिनट का विशेष कारोबारी सत्र होगा। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि एनएसई अपनी उन्नत की गई प्रणालियों को परख सके।
एनएसई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "शनिवार, छह फरवरी को सिक्योरिटी लैंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम के लिए विशेष लाइव कारोबारी सत्र होगा।"
दोनों शेयर बाजारों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शेयर बाजार सुबह 11 बजे खुलेगा और 12.30 बजे बंद हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications