यूपी: जननायक एक्सप्रेस में लूटपाट

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के नगीना (बिजनौर) चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "हथियारबंद नकाबपोश लुटेरे बुधवार शाम मुरादाबाद में जननायक एक्सप्रेस में सवार हो गए। रेलगाड़ी के चलने के कुछ समय बाद लुटेरों ने दो बोगियों में यात्रियों को चाकू और बंदूक की नोक पर डराकर लूटना शरू कर दिया।"
ट्रेन में दो घंटे तक चली लूटपाट
सिंह ने बताया कि यात्रियों का कहना है कि रेलगाड़ी में करीब दो घंटे तक लूटपाट हुई। इस दौरान तीन लाख रुपये की नकदी, जेवरात, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूटने के बाद लुटेरे बिजनौर के नगीना रेलवे स्टेशन से पहले जंजीर खींचकर आसानी से फरार हो गए।
लूटपाट के दौरान कुछ यात्रियों से उन्होंने मारपीट भी की। रेलगाड़ी के नगीना स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications