अमेरिका में एक और आतंकी हमला संभव: खुफिया प्रमुख

सीआईए, एफबीआई और अन्य एजेंसियों के प्रमुखों ने सीनेट इंटेलीजेंस कमेटी को मंगलवार को बताया कि अमेरिकी खुफिया समुदाय को, तेजी के साथ बढ़ रहे साइबर सुरक्षा खतरे से भी निपटने की आवश्यकता है।
निश्चित रूप से हो रही हैं कोशिशें
कमेटी के अध्यक्ष डिए फीनस्टीन द्वारा अगले तीन से छह महीनों के भीतर एक और आतंकी हमले की कोशिश के बारे में पूछे जाने पर नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डेनिस ब्लेयर सहित खुफिया अधिकारियों ने इस बात से सहमति जताई कि निश्चित रूप से ऐसी कोशिश हो सकती है।
हालांकि किसी भी खुफिया प्रमुख ने किसी खास हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी सहमति से यह साफ हो गया है कि अलकायदा उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications