भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की जल्द होगी मुलाकात
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा है कि विदेश सचिवों की मुलाकात के दौरान आतंक के वर्तमान हालात और पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर चर्चा हो सकती है।
यद्यपि चिदंबरम के इस्लामाबाद दौरे के बारे में अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चिदंबरम 26-28 फरवरी तक इस्लामाबाद में आयोजित आठ राष्ट्रों के दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के गृह मंत्रियों/आंतरिक मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।
चिदंबरम के साथ गृह सचिव जी.के.पिल्लई और खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव माथुर भी जा सकते हैं।
सूत्रों ने कहा है कि चिदंबरम पाकिस्तान दौरे का अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) के साथ मशविरा करने के बाद लेंगे।
विदेश सचिवों की मुलाकात के बाद संभवत: 28-29 अप्रैल को थिंपू में दक्षेस के शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों और प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications