ब्रिटेन में मोटोरोला के साथ पेटेंट की लड़ाई में ब्लैकबेरी की जीत
लंदन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रिचर्ड आर्नाल्ड ने कहा कि आरआईएम ने मोटोरोला के किसी पेटेंट का उल्लंघन नहीं किया है।
मोटोरोला ने इसी पेटेंट के मुद्दे पर पिछले महीने अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग में भी अपना मुकदमा दायर किया था।
मुकदमे में मोटोरोला ने शिकायत की थी कि आरआईएम लगातार अपने उत्पाद उसके पेंटेट का उपयोग करके बेच रहा है, जो 2003 से 2007 तक के लिए ही था। इसके बाद आरआईएम ने लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए।
शिकायत में मोटोरोला ने कहा था कि आरआईएम ने उसकी वायरलेस तकनीक से जुड़ी वाईफाई, यूजर इंटरफेस और ऊर्जा प्रबंधन तकनीक को लेकर पेटेंट कानूनों का उल्लंघन किया है।
मोटोरोला ने अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय कारोबार आयोग से अमेरिका में आरआईएम के उत्पादों की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
मोटोरोला के बौद्धिक संपदा कानून के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनाथन मेयर कहा कि आरआईएम पेटेंट लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर टालमटोल कर रहा है। इसलिए मोटोरोला के पास अदालत जाने के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं बचा।
अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय कारोबार आयोग के अलावा मोटोरोला ने टेक्सास के संघीय अदालत में भी मुकदमा दायर किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications