चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चेक के 40 सांसदों और स्लोवाकिया के 51 सांसदों ने लियू को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किए जाने संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
लियू लोकतंत्र समर्थक चार्टर 08 घोषणापत्र के सह-लेखक हैं। उन्हें गत वर्ष दिसंबर में चीनी अदालत ने चार्टर 08 आंदोलन से जुड़ने और घोषणा पत्र लिखने के आरोप में 11 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।
चेक के राष्ट्रपति वेकल्व हेवेल ने भी लियू के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए जाने का समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications