बिहार में होमगार्ड्स की कमी
गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक नीलमणि ने भी होमगार्ड्स की संख्या में कमी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
नीलमणि के अनुसार राज्य में फिलहाल होमगार्ड्स की संख्या 54,612 है जिसे बढ़ाकर 84,975 करने का प्रस्ताव है। उनका मानना है कि शहरी आबादी में वृद्घि तथा प्रखंडों की संख्या में वृद्घि को देखते हुए होमगार्ड्स की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
नीलमणि ने बताया कि राज्य में 25 हजार की शहरी आबादी और प्रत्येक प्रखंडों पर 110 होमगार्ड्स होने चाहिए। वहीं अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े प्रखंडों में 145 होमगार्ड्स होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में 30 हजार होमगार्ड्स की बहाली की कवायद चल रही है। इस बीच 10,992 नए होमगार्ड्स की बहाली का प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिया गया है।
प्रस्ताव में पहली बार महिला होमगार्ड्स को भी शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। नीलमणि ने बताया कि महिलाओं के लिए 10 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का भी प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications