हिजबुल सरगना भारत से वार्ता को तैयार
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक जेहादी रैली में भारत में वांछित आतंकवादी सलाहुद्दीन ने कहा, "हम भारत के साथ नतीजापरक वार्ता के लिए तैयार हैं।"
कश्मीर में सबसे बड़े आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सलाहुद्दीन ने कहा कि उन्हें भारत से कश्मीर की आजादी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। उसने जम्मू एवं कश्मीर के विभाजन अथवा स्वायत्तता का विरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications