बिहार में आग से झुलसकर 3 की मौत

पुलिस के अनुसार पहाड़पुर गांव निवासी अर्जुन राय के घर में बुधवार देर रात उस समय आग लग गई जब घर में सभी लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण घर के एक कमरे में सोए राय के तीन पुत्रों संजीत, रंजीत और रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
महुआ थाना के प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि घटना के समय अर्जुन राय घर पर नहीं थे। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications