ईंधन कीमत बढ़ाने के सुझाव को खारिज कर देना चाहिए : वृंदा करात

कोलकात, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा है कि सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ाने संबंधी किरीत पारिख समिति के सुझावों को खारिज कर देना चाहिए।

माकपा केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन करात ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम सुझावों का विरोध करते हैं। हम सोचते हैं कि कीमतों में वृद्धि का देश की अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर पड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि से गरीब किसानों और आम लोगों पर असर पड़ेगा।

समिति के सुझावों को खारिज करते हुए करात ने कहा, "आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी को देखते हुए सरकार को पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि का सुझाव खारिज कर देना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+