कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन को समर्थन जारी रहेगा : गिलानी
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नेताओं के साथ वार्ता में गिलानी ने कहा, "हम कश्मीर के लोगों को अपना राजनीतिक, नैतिक और राजनयिक समर्थन देना जारी रखेंगे और कश्मीर मुद्दे पर हमारा सैद्धांतिक रुख नहीं बदलेगा।"
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति राजा जुल्कारनैन खान और प्रधानमंत्री राजा मोहम्मद फारुक खान ने पाकिस्तान में शुक्रवार को आयोजित कश्मीर एकता दिवस की पूर्व संध्या पर गिलानी से उनके आवास पर भेंट की।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार गिलानी ने कहा कि कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार पाकिस्तान शीघ्र प्रस्ताव चाहता है। क्षेत्र में स्थाई शांति के लिए यह आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications