बिहार में पोलियो के मामलों में कमी आई

अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अधिकारी हेमंत शुक्ला ने गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार में एक विशेष नीति के तहत पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है जिसके कारण पीड़ितों की संख्या में कमी आ रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष से 'वाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन' का प्रयोग प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी से 10 फरवरी तक पोलियो खुराक पिलाने के अभियान में भी यह वैक्सीन बच्चों को पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पोलियो के पी 1 तथा पी 3 दोनों मामलों को रोकने में सहायक हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार में वर्ष 2007 में पोलियो के जहां 503 मामले सामने आये थे वहीं 2008 में 233 मामले सामने आए। इसी तरह 2009 में सिर्फ 117 मामले ही प्रकाश में आए। शुक्ला के मुताबिक पिछले वर्ष अक्टूबर से अब तक पी 1 के एक भी मामले प्रकाश में नहीं आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सचिव सी़ क़े मिश्रा ने कहा कि सात फरवरी से 10 फरवरी तक पोलियो के वैक्सीन पिलाने के अभियान में 20 लाख से ज्यादा 0 से पांच वर्ष के बच्चों को वैक्सीन देने का लख्य रखा गया है जिसमें 1,17,000 लोगों को लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी विशेष नीति के तहत पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+