विस्फोटकों से लदे ट्रक के साथ 3 गिरफ्तार
जिले के चोपन थाना प्रभारी सियाराम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर बग्गानाला तिराहे पर बुधवार रात विस्फोटकों से लदे ट्रक की घेराबंदी कर तीन लोगों को धर दबोचा गया। ट्रक से 320 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, 200 डेटोनेटर और 20 जिलेटिन रॉड जब्त की गईं।
सियाराम के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है कि बरामद विस्फोटक कहां और किसे पहुंचाने जा रहे थे। विस्फोटक छत्तीसगढ़ के गढ़वा जनपद से लाया गया था।
पुलिस गिरफ्तार लोगों के संबंध नक्सलियों से होने की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं विस्फोटकों की इतनी बड़ी खेप नक्सलियों को तो नहीं भेजी जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications