बिहार में युवक की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार
कैमूर के पुलिस अधीक्षक पी़ क़े श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटनास्थल से तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं।
श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में मृतक भानू दूबे के चाचा एवं पूर्व मुखिया रामचंद्र दूबे ने सोनहन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि इसमें से चार लोगों को तथा एक अन्य को गिरतार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के सपनौतिया गांव में बुधवार को भानू दूबे को गांव के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से जबरन हाथ-पैर बांधकर आग लगा दी थी, जिसके बाद उसकी मंौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications