राहुल के दौरे से पूर्व कांग्रेस ने शिव सेना पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने को लेकर शिव सेना और मनसे को चेतावनी दी है।
कांग्रेस नेताओं को महाराष्ट्र से बाहर रखने की शिव सेना की धमकी के संदर्भ में चेतावनी देते हुए चव्हाण ने कहा, "राहुल गांधी के शुक्रवार के दौरे में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के लिए हम कदम उठा रहे हैं। कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।"
चव्हाण ने कहा, "बृहन्नमुंबई नगरपालिका परिषद के चुनाव को देखते हुए उनके कुछ राजनीतिक एजेंडे हैं जिस कारण वे इन मुद्दों को उछाल रहे हैं।"
इधर, राज्य के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल ने कहा कि जो सिनेमाघर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' को दिखाना चाहते हैं उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
शिव सेना की चेतावनी के मद्देनजर कई सिनेमाघरों ने शाहरुख की फिल्म के पोस्टर हटा दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications