छत्तीसगढ़ में हुआ 4 हजार अरब रुपये का निवेश
राज्य के मुख्य सचिव पी. जोय ओममेन ने कहा कि सरकार नए निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने के लिए तीन बड़े औद्योगिक पार्को का भी निर्माण करेगी।
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से खनिज और धातु विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में ओममेन ने कहा, "सरकार निवेशकों को 24 घंटे बिजली सुनिश्चित कराने के साथ आधारभूत संरचनाओं का विकास कर रही है। इसे अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने आभूषण, धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी पार्को के निर्माण के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications