भारत में विकास दर 8 फीसदी रहेगी : आईएमएफ (लीड-1)

वाशिंगटन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वैश्विक मंदी से तेजी उबरने वाली कुछ अर्थव्यवस्थाओं में भारत को एक बताते हुए अनुमान व्यक्त किया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में विकास दर आठ फीसदी रहेगी।

भारत से सलाह करने के बाद आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल की धारा चार में एक नोट में कहा गया है, "वित्तीय प्रोत्साहन पैकेजों के साथ सजग वित्तीय और मौद्रिक नीति ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की दर को संकट से पूर्व की स्थिति के करीब ला दिया है।"

नोट के मुताबिक पूंजी का प्रवाह पुराने ढर्रे पर आ गया है और वित्तीय बाजार ने नुकसान की भरपाई कर ली है।

इसमें कहा गया है, "वर्ष 2009-10 के दौरान विकास की दर 6.75 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि आने वाले वर्ष में यह आठ फीसदी रहेगी। सूखे की स्थिति के कारण कृषि क्षेत्र में एक फीसदी की विकास दर की संभावना है लेकिन अन्य क्षेत्रों में विकास दर के गति पकड़ने की आशा है।"

आईएमएफ ने कहा, "आने वाले समय में भारत के सामने खतरे संतुलित हैं। अच्छी बात यह है कि सुधार की गति और पूंजी के प्रवाह में तेजी से निवेश बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ महंगाई और वित्तीय घाटे की स्थिति चिंतनीय है।"

इसमें कहा गया है कि परिसंपतियों की कीमतों में उछाल और वैश्विक वित्तीय बाजार में अनिश्चितता के कारण पूंजी के प्रवाह में अचानक आई रूकावट से स्थिति बदल सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+